लोगों की राय

लेखक:

सीमा अग्रवाल

सीमा अग्रवाल
जन्म : 8 अक्टूबर, 1962
पिता : आयुर्वेदाचार्य बनारसीदास गुप्ता
माता : श्रीमती प्रभा गुप्ता

सीमा जी का मूल पैतृक स्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश है। संगीत से स्नातक एवं मनोविज्ञान से परास्नातक करने के पश्चात पुस्तकालय विज्ञान से डिप्लोमा प्राप्त किया। आकाशवाणी कानपुर में कई वर्ष तक आकस्मिक उद्घोषिका के रूप में कार्य किया। विवाह पश्चात पूर्णरूप से घर गृहस्थी में संलग्न रहीं। पिछले कुछ वर्षों से लेखन कार्य में सक्रिय हैं। इन्हीं कुछ वर्षों में काव्य की विभिन्न विधाओं में लिखने के साथ ही कुछ कहानियां और आलेख भी लिखे।

लेखन : गीत एवं छंद, लघु कथा

प्रकाशित गीत संग्रह :
1. खुशबू सीली गलियों की,
2. नदी ने बतकही की पत्थरों से ,
3. आहटों के अर्थ

प्रकाशित कृतियाँ :
1. राजस्थान से प्रकाशित बाबूजी का भारत मित्र में दोहे एवं कुण्डलियाँ
2. साझा प्रकाशन, गीत कर्पूरी रंग सिंदूरी/सम्पादक योगेन्द्र दत्त शर्मा, समकालीन नवगीतकार / सम्पादक नाचिकेता, कानपुर के समकालीन कवि / सम्पादक विनोद त्रिपाठी, नवगीत का लोकधर्मी सौन्दर्य / सम्पादक राधेश्याम बंधु, सारांश समय का / सम्पादक बृजेश नीरज और अरुण अनंत के अतिरिक्त अन्य कई संकलनों में गीत प्रकाशन
3. प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशन,
4. मॉरिशस गाँधी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित वसंत एवं रिमझिम पत्रिकाओं में रचनाओं का निरंतर प्रकाशन,
5. साहित्य रागिनी, अनुभूति, कविताकोश में गीत संकलन

सम्पर्क :
सी-12 सिल्वर एंक्लेट
यारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम
मुम्बई-400061
मोः 9810290517

आहटों के अर्थ

सीमा अग्रवाल

मूल्य: Rs. 250

नवगीत संग्रह

  आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|